डीएम ने लेखपाल चन्द्रशेखर को किया निलम्बित, तहसीलदार के निजी अर्दली को पुलिस हिरासत में भेजा
बरहज, देवरिया। बरहज तहसील में मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस पर पीड़ित की शिकायत पर जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बरहज के तहसीलदार के फर्जी अर्दली को पुलिस हिरासत में भेज दिया। इस मामले में उन्होंने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं बिना अनुमति के हरा पेड़ कटवाने की शिकायत मिलने पर बढ़या हरदो के लेखपाल चंद्रशेखर को निलंबित कर दिया। समाधान दिवस पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा समस्या सुन रहे थे कि इसी बीच नंदना वार्ड पूर्वी निवासी रामायण प्रसाद ने शिकायत की कि वह धारा 34 के निपटारे के लिए कई बार समाधान दिवस पर प्रतिवेदन दे चुके है। तहसीलदार के अर्दली राजेश कुमार ने दस हजार की रिश्वत मांगी है। डीएम ने तत्काल अर्दली को तलब किया तो पता चला कि वह फर्जी है। डीएम ने उसकी टोपी उतरवा कर पुलिस हिरासत में भेजा और मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। तहसीलदार अरुण कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा कि किन हालात में निजी कर्मचारी रखा गया है।
बढ़या हरदो निवासी संजीव यादव ने शिकायत की कि गांव में आराजी संख्या 78 आरआरसी भवन बन रहा है। उसी भूमि में हरा पेड़ था जिसे लेखपाल ने बिना वन विभाग की अनुमति के कटवा दिया। लेखपाल चंद्रशेखर द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर डीएम ने उन्हे निलंबित कर दिया। जनता इंटर कलेज गोला में शिक्षक अभिभावक संघ के शुल्क में प्रधानाचार्य द्वारा वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर कार्रवाई न होने की शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। डीएम के इस तेवर से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई ।
UPN न्यूज चैनल बरहज देवरिया। जिला ब्यूरो गजानन्द मौर्य
0 Response to "डीएम ने लेखपाल चन्द्रशेखर को किया निलम्बित, तहसीलदार के निजी अर्दली को पुलिस हिरासत में भेजा"
एक टिप्पणी भेजें