-->
जिला पदाधिकारी ने किया प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण।

जिला पदाधिकारी ने किया प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण।

 



जिलाधिकारी दिनेश राय ने अपने एक घंटे के औचक निरीक्षण में सभी विभागों का सुक्षमता से जांच किया।

अनुपस्थित अधिकारी पर बिफरे डीएम।

लौरिया,जिला मीडिया प्रभारी,पश्चिमी चम्पारण,बिहार।

वहीं ससमय कार्य का निष्पादन के साथ आम जनता को परेशान नहीं करने की हिदायत दी।

आरटीपीएस काउंटर व अन्य काउंटर पर भी जाकर की जांच।


जिलाधिकारी दिनेश राय ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।उन्होंने तकरीबन एक घंटा तक प्रखंड परिसर स्थित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में कर्मियों के बीच हड़कंप मचा रहा। बता दे कि जिलाधिकारी दिनेश राय शनिवार को करीब साढ़े बारह बजे औचक निरीक्षण के लिए लौरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंच गए। उनके साथ डीडीसी प्रतिभा रानी,जनसम्पर्क पदाधिकारी, अपर समाहर्ता सह बीडीओ एस प्रतीक, आदित्य दीक्षित सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। जब जिला से अधिकारी पहुंचे तो प्रखंड व अंचल कार्यालय से आधा दर्जन कर्मी नही पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने बारी बारी से अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, कृषि कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, निबंधन कार्यालय,आपूर्ति कार्यालय, आंगनबाड़ी कार्यालय, के अलावा जीविका कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। वही निरीक्षण के दौरान बीपीआरओ सोनाली गुप्ता, मनरेगा पदाधिकारी रतनेश तिवारी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही जांच के दौरान प्रखंड परिसर में उपस्थित आम लोगो से भी कार्य सम्बंधित जानकारी ली। इधर प्रखंड परिसर में एक बुजुर्ग से कार्य के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि साहब प्रखंड के कर्मी सही से पेश नही आते है। वही बीडीओ को हिदायत देते हुए निर्देश दिया कि दूर दराज से आने वाले किसी भी जनता से सही से पेश आवे। वही क़ई युवक जो अंचल कार्यालय कृषि कार्यालय में किसी काम के लिए दौड लगा रहे हैं जिलाधिकारी से अपनी समस्या सुनाई। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारी से समस्या के निदान का निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड प्रमुख शम्भु तिवारी,मुखिया कन्हैया कुशवाहा, राजीव कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "जिला पदाधिकारी ने किया प्रखंड व अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article