लौरिया साहू जैन ग्राउंड में से गौनाहा के लड़के को चाकू के नोक पर अपहरण का मामला।
लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।
नगर पंचायत लौरिया के 2 वार्ड पार्षद के पहल से पुलिस ने किया बरामद।
लौरिया से अपहृत बरामद,एक को पुलिस हिरासत में लिया।युवकों ने लड़के के परिजनों से फिरौती में 5 लाख रुपया की मांग की थी।अपहृत की मां ने गौनहा थाना में दिया है आवेदन।कल राजद के जनसंवाद कार्यक्रम की समाप्ति के बाद नगर के चार युवकों ने गौनहा थानाक्षेत्र के एक युवक को चाकू का भय दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। हालांकि फिलहाल पुलिस अपहरण की घटना को संशय मान रही है। पुलिस इस घटना को हर दिशा से जांच कर रही है कि इस घटना में कितनी सच्चाई है।
विदित हो कि गुरुवार को सुबह में करीब 4 युवकों द्वारा नंदनगढ़ मार्ग में एक व्यक्ति के आसपास मंडराते हुए कुछ महिलाओं ने देखा। सभी युवक एक व्यक्ति शौच कर रहा है और उसके आसपास चार युवक खड़े होकर वहीं खड़े हैं। इसी बीच महिलाओं ने टहल रहे नगर पंचायत के वार्ड पार्षद पप्पू मिश्रा और लालबाबू राम को इस बारे में जानकारी दी। दोनों वार्ड पार्षदों ने सभी को पकड़ कर पूछताछ की और शंका होने पर लौरिया पुलिस को सूचना दी। इधर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने गौनाहा थानाक्षेत्र के औरर पीपरा गांव के वार्ड 8 के मोहन राउत के साथ एक शहर के लड़का को हिरासत में लेकर थाना लाई। इधर अपहृत मोहन पुलिस को कुछ विशेष नहीं बता रहा है, जिससे पुलिस इसे अपहरण का मामला मानें।
इधर दूसरी ओर गौनाहा से पहुंची मोहन की पत्नी अंजलि और मां सीमा कुंअर ने बताया कि मोहन कैसे लौरिया पहुंचा, मालूम नहीं है। उन्होंने बताया कि उसके पास फोन आया कि मोहन हमारे पास है। 3 लाख रुपया लौरिया सरेह में लाओ। इसके बाद गुरुवार को फोन आया कि अब 5 लाख रुपया लाओ नहीं तो उसे जान से मार दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हमने बुधवार को गौनाहा थाना में इस घटना की जानकारी और आवेदन दे दिया है।इधर गौनाहा थानाध्यक्ष विनोद कुमार भी स्थानीय थाना में पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मामला अभी संदेहास्पद है। जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगा। वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। लौरिया में पीड़ित की ओर से कोई आवेदन नहीं आया है। दो व्यक्तियों को लाकर पूछताछ की जा रही है।
0 Response to "लौरिया साहू जैन ग्राउंड में से गौनाहा के लड़के को चाकू के नोक पर अपहरण का मामला।"
एक टिप्पणी भेजें