![कृषि मंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की द्वितीय श्रद्धांजलि में उमड़ा जनसैलाब। कृषि मंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की द्वितीय श्रद्धांजलि में उमड़ा जनसैलाब।](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgIYlKPsKxdrGmbyJem6TzJcv6DgLzzGWTV_FjAecCrMurV__pzzWizpbLeSRj0e91JVgMDapNgiyF4ztcpY6Sy1STCYJVfr8X41ueptZiWgkNJc7tvDu072HSBKi90iuZROLHM1rwVOeKfl7721YOLqxb1KYhRV3kHAQjIhns0pBdC9s16_riwRxkTkFU/s320/IMG_20240203_094339.jpg)
कृषि मंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की द्वितीय श्रद्धांजलि में उमड़ा जनसैलाब।
: जिला बाराबंकी के तहसील सिरौली गौसपुर के अंतर्गत ग्राम हड़ाहा में बुधवार को स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह को बढ़-चढ़कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं थे उन्होंने अपने जीवन में राजा होने के साथ-साथ दरियाबाद विधानसभा से 6 बार विधायक और एक बार उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री रहे।
आज लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए और उनके चरित्र पर प्रकाश डालते हुए तमाम लोगों ने उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करने लगे।
लोगों ने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए भावुक नजर आए लोगों ने कहा कि राजा सरल स्वभाव और धनी व्यक्तित्व के थे किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करते थे।
वही स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह के पुत्र रितेश कुमार सिंह उर्फ रिंकू भैया ने पिता को पुष्प ज्ञापित करते हुए भावुक हो गये।
उन्होंने कहा कि पिताजी कहा करते थे की राजा की कोई जाति नहीं होती है राजा को सभी के साथ एक जैसा व्यवहार रखना चाहिए।
हमें कुछ नहीं चाहिए बस हमें अपनों का प्यार व आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे यही हमारी सबसे बड़ी दौलत है।
वहां पर बैठे लोगों की तरफ इशारा करते हुए राजा रितेश कुमार सिंह ने कहा कि आज जो पिता की श्रद्धांजलि में यह जन सैलाब दिख रहा है यही सबसे बड़ी हमारी और हमारे पिताजी की धरोहर है।
रितेश कुमार उर्फ रिंकू भैया जी ने पिता की पुण्यतिथि पर लगभग 300गरीब लोगों को कंम्बल भी वितरण किया।
मौके पर मौजूद स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह के छोटे भाई संजीव कुमार सिंह उर्फ संजू भैया, कोटवा धाम महंत नीरज बक्श दास जी, सिरौली ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा, पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक फैजाबाद अवधेश प्रसाद रावत,मुलायम सिंह यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य हड़ाहा व दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे।
संवाददाता : गोपाल प्रसाद
0 Response to "कृषि मंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की द्वितीय श्रद्धांजलि में उमड़ा जनसैलाब।"
एक टिप्पणी भेजें