बगहा 2 आंचल द्वारा 5 मार्च से 7 मार्च तक पंचायतवार राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार, 1 मार्च 2024
Comment
बगहा,पश्चिमी चंपारण,बिहार।
बगहा 2 के नवागत अंचल अधिकारी उदयन सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में बगहा दो के सभी पंचायत में 5 मार्च से 7 मार्च तक राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी हल्का कर्मचारी के मौजूदगी में राजस्व कर तथा वंशावली बटवा एवं परिमार्जन आदि कार्यों का शिविर में निष्पादन किया जाएगा। जिन लोगों का जमाबंदी में खाता ,खेसरा रकवा लगान का अघतन करने और पारिवारिक बंटवारा करने हेतु शिविर लगाकर कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। यह सभी आयोजन पंचायत के पंचायत भवन, ग्राम कचहरी , सामुदायिक भवन में शिविर लगाया जाएगा। इसके साथ ही जिन लोगों ने वंशावली के साथ बटवारनामा आवेदन प्राप्त की स्थिति में अंचला अधिकारी द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा।
0 Response to "बगहा 2 आंचल द्वारा 5 मार्च से 7 मार्च तक पंचायतवार राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा।"
एक टिप्पणी भेजें