-->
लोकसभा निर्वाचन की तैयारी शुरू।

लोकसभा निर्वाचन की तैयारी शुरू।

 

सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक बीडीओ आदित्य दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न।



लौरिया,आशीष, जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।

प्रखंड कार्यालय परिसर के विशेष सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के छौ एवं लौरिया विधानसभा के तेरह सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक बीडीओ आदित्य दीक्षित की अध्यक्षता में हुई।

बैठक मे बुथो के भौतिक सत्यापन एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होने की जानकारी सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट की रुट चाट संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बुथो की जानकारी सहित अस्सी से उपर मतदाताओं की सुचि तथा विकलांग मतदाता की जानकारी उपलब्ध कराने को निर्देश दिए गए।

जानकारी के अनुसार लोकसभा निर्वाचन हेतु लौरिया एवं नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में मिलाकर कुल 151बुथ बनाए गए हैं।

जिनमें लौरिया के 108 तथा नरकटियागंज के 43 बुथ है। वहीं बैठक में अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में राजीव कुमार वर्मा राजन कुमार राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे

0 Response to "लोकसभा निर्वाचन की तैयारी शुरू।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article