भूमि विवाद के निपटारे को लेकर लगा जनता दरबार, की गई सुनवाई
ब्यूरो चिफ पश्चिमी चंपारण
योगापटि भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को स्थानीय थाना में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाया गया। डीएम व एसपी के निर्देश पर सभी थानों में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है
इस दौरान जनता दरबार में अनेक जमीन विवाद के मामले आए, जिसमें कुछ मामले का निष्पादन किया गया। वहीं, कुछ मामलों में सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई। थानाध्यक्ष कंचन भास्कर एवं अंचल अधिकारी प्रज्ञा नयनम व राजस्व कर्मचारी की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी-अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे थे। पांच मामले में पर्याप्त साक्ष्य नहीं रहने के कारण मामले की सुनवाई अगले शनिवार को दी गई। पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। जमीनी विवाद को लेकर मौके पर उपस्थित मीर सैयद बन्नी, कमल सिंह बिनोद चौधरी कन्हैया सिंह दर्जनों फरियादी जनता दरबार में आए हुए थे। इस दौरान सीओ और थानाध्यक्ष बारी-बारी से लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और स्थानीय थाना परिसर में हर शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में लोग छोटे-छोटे भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निपटारा करने आते हैं। इसके तहत शनिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
0 Response to "भूमि विवाद के निपटारे को लेकर लगा जनता दरबार, की गई सुनवाई"
एक टिप्पणी भेजें