-->
13 लाख से अधिक जाली नोट के साथ 3 नेपाली एवं 1 भारतीय गिरफ्तार

13 लाख से अधिक जाली नोट के साथ 3 नेपाली एवं 1 भारतीय गिरफ्तार

 


निखिल राज स्टेट मीडिया प्रभारी बिहार। पड़ोसी देश नेपाल के बारा जिला, कलैया में नेपाली पुलिस ने भारी मात्रा में जाली नेपाली करेंसी को बरामद किया है, साथ ही 2 बाईक को जब्त करने के साथ 3 नेपाली नागरिक एवं एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नेपाल के बारा जिला प्रहरी कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रवक्ता तथा सूचना अधिकारी दधिराम न्योपाने ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर इस कार्यालय द्वारा कुल 4 लोगों को 13 लाख 16 हजार जाली रुपया बरामद किया गया है। जिनमें रौतहट जिला के राजपुर नगरपालिका वार्ड नंबर-1 निवासी महादेव साह का पुत्र बीआर 06 ए डब्ल्यू 2758 नंबर की बाईक से एक हजार के कुल 707 करेंसी, कुल 7 लाख 7 हजार रुपया एवं बिहार के मोतिहारी जिला के झरोखर थानांतर्गत कबैया पंचायत के खर्सलवा गांव निवासी मो. आलम को एक हजार के 609 अदद, कुल 6 लाख 9 हजार जाली रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया, साथ ही बारा जिला के कोल्हवी नगरपालिका वार्ड-06 निवासी राजन चौधरी एवं वार्ड-05 निवासी आकाश चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है।

0 Response to "13 लाख से अधिक जाली नोट के साथ 3 नेपाली एवं 1 भारतीय गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article