-->
15 वर्षीय पश्चिम बंगाल की नाबालिग लड़की को काठमांडू नेपाल ले जा रहे मानव तस्कर गिरफ्तार

15 वर्षीय पश्चिम बंगाल की नाबालिग लड़की को काठमांडू नेपाल ले जा रहे मानव तस्कर गिरफ्तार

 


विक्की कुमार, ब्यूरो चीफ, पूर्वी चंपारण

 रक्सौल। एसएसबी 47 वीं मानव तस्करी रोधी ईकाई क्षेत्रक मुख्यालय एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण के संयुक्त तत्वावधान में भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक व्यक्ति के साथ एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को संदेह के आधार पर सम्पर्क में लिया गया। काउंसलिंग के दौरान नाबालिग लड़की द्वारा बताया गया कि दो माह पहले सोसल मीडिया फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई। उसके बाद फोन से बाते हुआ करती थी। घर वाले इसके बारे में नहीं जानते थे, उक्त व्यक्ति द्वारा हमे बार-बार नौकरी व शादी के लिए घर से भागने के लिए बोला जाता था। इस व्यक्ति के झांसे में आकर दिनांक 28/5/24 को अपने घर वाले को बिना बताए हुए घर से भागी हूं, ये व्यक्ति नौकरी और शादी का झांसा देकर आज काठमांडू नेपाल ले जा रहा था। अगली प्रक्रिया करते हुए हरैया ओपी रक्सौल में प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मानव तस्कर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जिसका काल्पनिक नाम पूजन रोंग, उम्र 25 वर्ष लगभग, थाना, दासपुर, जिला, पश्चिम मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल है, जबकि नाबालिग लड़की की काल्पनिक नाम मीरा चटोपध्याय विष्णुपुर थाना, जिला दक्षिण 24 परगना की रहने वाली है। अगली प्रक्रिया हेतु हरैया ओपी रक्सौल में सुपुर्द किया गया। हरैया ओपी रक्सौल द्वारा नाबालिग लड़की को चाइल्ड लाइन रक्सौल को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए सौपा गया। मौके पर मानव तस्करी रोधी ईकाई इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, अरविंद दिवेदी, अनिल कुमार शर्मा, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण से जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, राज गुप्ता समाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

0 Response to "15 वर्षीय पश्चिम बंगाल की नाबालिग लड़की को काठमांडू नेपाल ले जा रहे मानव तस्कर गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article