ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से RRC सेन्टर में हो रहा घटिया सामग्री का इस्तेमाल
सासन से विकास के नाम आवंटित धनराशि को लगाया जा रहा ठिकाने।
योगी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को ठेंगा दिखाते जिम्मेदार।
सुरेश विश्वकर्मा मंडल ब्यूरो महोबा।
________
महोबा । कबरई विकासखण्ड की ग्राम पंचायत पुरा का है पूरा मामला।
शासन के द्वारा जनकल्याणकारी/ महत्वपूर्ण योजनाओं में घटिया सामग्री इस्तेमाल कर शासन को गुमराह किया जाना ग्राम पंचायतों का बन चुका है पेशा।
वहीं मानकों को ताक में रखकर RRC सेन्टर में किया जा रहा है, बालू की जगह घटिया डस्ट व ईंटों का इस्तेमाल।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पुरा व बन्नी ग्राम पंचायत में घटिया सामग्री के इस्तेमाल किये जाने से गांव की मुख्य रास्ताओ पर गंदगी और गंदा पानी भरा रहने से अधिकांश रास्ते टूट फूट कर बडे़ गड्ढों में तब्दील हो गयीं हैं जहाँ से आने जाने वालों को करना पड़ता है मुसीबतों का सामना।
अगर उच्चाधिकारियों द्वारा हो रहे ग्राम विकास कार्यों की समयबद्ध समीक्षा की गई होती तो कराये जा रहे कार्यों की सराहना जिला ही नहीं, प्रदेश में होती।
वैसे मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी तक पहुँच गयी है, शीघ्र ही जांच कराये जाने के आदेश दिए गए हैं। दोषी / लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के ऊपर शीघ्र ही कार्यवाही अम्ल में लायी जायेगी।


0 Response to "ग्राम प्रधान व सचिव की मिलीभगत से RRC सेन्टर में हो रहा घटिया सामग्री का इस्तेमाल "
एक टिप्पणी भेजें