रक्सौल में आयोजित हुआ अभाविप का प्रांत समीक्षा बैठक
विक्की कुमार ब्यूरो चीफ पूर्वी चंपारण
रक्सौल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार प्रांत का प्रांत समीक्षा बैठक रक्सौल ब्लॉक रोड में एक निजी होटल में आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर बिहार के सभी जिले से लगभग 100 कार्यकर्ता इस समीक्षा बैठक में उपस्थित हुए। यह बैठक 31 में से 2 जून तक चलेगा। जिसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से अभाविप अपनी कार्य की समीक्षा करेगी जैसे आप अभी वर्तमान में कितने महाविद्यालय प्रखंड जिले में सक्रिय रूप से काम कर रही है।
इस बैठक में प्रांत के प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी एक साल की कामों का हम समीक्षा करेंगे, अपनी पिछले काम के आधार पर आगामी कार्य योजना बनाएंगे प्रांत संगठन मंत्री धीरज कुमार ने कहा कि आभा भी 365 दिन समझ में काम करने वाले संगठन है। हम इस समीक्षा बैठक में अपनी समीक्षा करेंगे। आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते हमारा यह कर्तव्य बन जाता है कि हम समाज में एक अच्छा संदेश दें। मौके पर मुख्य रूप से प्रांत मंत्री अभिषेक यादव जी बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख ममता कुमारी, प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. चौधरी साकेत, प्रांत एसएफडी प्रमुख प्रो, पंकज कुमार, जिला संयोजक अंकित कुमार, विभाग संयोजक सूरज कुमार, प्रदेश कार्यकारी सदस्य रोशन कुमार, अरुण गिरी, सोमेश्वर कुमार, कुंदन कुमार, पूर्व कार्यकर्ता नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

0 Response to "रक्सौल में आयोजित हुआ अभाविप का प्रांत समीक्षा बैठक"
एक टिप्पणी भेजें