भारत विकास परिषद 62वें स्थापना दिवस पर रक्सौल शाखा ने किया वृक्षारोपण
निखिल राज स्टेट मीडिया प्रभारी बिहार /भारत विकास परिषद के 62वें स्थापना दिवस पर देश भर में कार्यरत सभी शाखाओं में "जलवायु परिवर्तन से स्वास्थ्य पर पड़ता प्रभाव " पर विचार संगोष्ठी सहित वृक्षारोपण सहित कई कार्यक्रम संपादित हुए ।उसी कड़ी में भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा द्वारा आज शहर के नहर रोड में विचार संगोष्ठी सह वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शाखा के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सचिव सह मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी के साथ अन्य सदस्यों की भागीदारी रही। नहर रोड किनारे पीपल, पकड़ी, बेल, महोगिनी एवं गोल्ड मोहर के छायादार व औषधीय पौधे लगाये गये। इस मौके पर उपस्थित परिषद के संगठन सचिव सह मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी एवं संगठन सचिव सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा के द्वारा संगठन का 62वाँ स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न करने के पूर्व विगत 62 वर्षों में भारत विकास परिषद के द्वारा देशहित में किये गए कार्यों पर विशेष रूप से चर्चा की गयी, साथ ही माँ भारती की सेवा कर रहा यह संगठन का मूल उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ कर भारत के सतत विकास में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना तथा है तथा सम्पर्क,सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, जनजागरण ,सेवा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करके देश को स्वस्थ, समर्थ संस्कारित भारत की परिकल्पना को धरातल प्रदान कर विश्वगुरु बनाने की दिशा में लगातार कार्य करने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उमेश सिकारिया, सीताराम गोयल, सुनील कुमार, गोपाल सर्राफ , विनोद कुमार, राम एकबाल प्रसाद परिषद के कई सदस्यों की उपस्थिति रही । इसकी जानकारी परिषद के सचिव सह मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।
0 Response to "भारत विकास परिषद 62वें स्थापना दिवस पर रक्सौल शाखा ने किया वृक्षारोपण"
एक टिप्पणी भेजें