-->
लायंस क्लब द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

लायंस क्लब द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 


निखिल राज स्टेट मीडिया प्रभारी बिहार /लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, 322 ई का लायंस अंतर्राष्ट्रीय पीस पोस्टर कार्यक्रम के तहत एसएवी स्कूल के प्रांगण में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सातवीं से लेकर नवम् वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स, क्लब सचिव लायन बिमल सर्राफ, लायन संजय गुप्ता, लायन नारायण रुंगटा, लायन शम्भु चौरसिया,लायन सीमा वर्णवाल, लायन रेणु रुंगटा,लायन प्रियंका सोनी,लायन सुशीला धनोठिया, लायन शिल्पी भरतिया सहित अन्य लोगों ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में 97 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें 6 बच्चों को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

प्रथम पुरस्कार सौरभ कुमार, द्वितीय खुशी गुप्ता, तृतीय बेबी कुमारी,चतुर्थ राधिका सोनकर,पाँचवा शिवम् कुमार, छठा गुंजन सिंह को दिया गया।लायन संजय गुप्ता ने अपने सौजन्य से विजयी बच्चों को टिफ़िन बॉक्स दिया गया, साथ ही लायन महिला सदस्यों ने अपने सौजन्य से टॉफ़ी, बिस्किट और लायन शम्भु चौरसिया ने कलम देकर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में क्लब अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स की महत्ती भुमिका रही। सभी उपस्थित लायन सदस्यों ने पुरस्कार का बारी-बारी से वितरण किया। एसएवी स्कूल के निदेशक अरविंद सिंह ने साकरात्मक सोच, साकरात्मक कार्यों के प्रति समर्पण के लिए लायंस क्लब की भूरि -भूरि प्रशंसा की। सभी जानकारी लायंस क्लब सचिव सह मीडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ ने दी।

0 Response to "लायंस क्लब द्वारा चित्रांकन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article