अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा माॅनीटरिंग सेल के अधिकारीकर्मचारी गण के साथ गोष्टी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
बलरामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों के पैरोंकार, सम्मन सेल व माॅनीटरिंग सेल के अधिकारी/ कर्मचारी गण के साथ गोष्टी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों के पैरोंकार, सम्मन सेल व माॅनीटरिंग सेल के अधिकारी/ कर्मचारी गण के साथ गोष्टी की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि न्यायालय द्वारा जारी सम्मन/बी0डब्ल्यू/एन0बी0डब्ल्यू0 आदि आदेशिकाओं का सुदृण एवं त्वरित तामीला गूगल शीट एप फीड कर अपडेट करना व संबंधित गवाह का सम्यक तामिला उपरांत गूगल शीट एप के माध्यम से फीड करते हुए न्यायालय समय से वापस करना।
अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में प्रशिक्षित कर्मी द्वारा गूगल शीट एप पर नियमित तामीला फीड करने व उसे अपडेट करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। इस गूगल शीट एप से गंभीर,सनसनी खेज एवं महिला संबंधी अपराधों में त्वरित न्याय प्रकिया के तहत सजा दिलाए जाने हेतु गवाहों की न्यायालय में उपस्थिति और अधिक सुदृण एवं पारदर्शी बनायी जा सकेगी।
इस दौरान माॅनीटरिंग सेल प्रभारी श्री सर्वेन्द्र नाथ प्रभारी सम्मन सेल व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


0 Response to "अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा माॅनीटरिंग सेल के अधिकारीकर्मचारी गण के साथ गोष्टी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए"
एक टिप्पणी भेजें