पुलिस के कारनामें की पीड़ित ने खोला कई राज
UPN TV NEWSE से सुरेश विश्वकर्मा मंडल ब्यूरो की खास रिपोर्ट
पीड़ित ने पुलिस कर्मी दरोगा की कार्यशैली पर न्याय पाने पहुंचा DIG मुख्यालय।
पूरा मामला महोबा की सुभाष पुलिस चौकी का बताया जा रहा है।
जनपद के रैपुरा कलां गांव के जयहिंद नामक पीड़ित का आरोप है कि शादी - समारोह में कुछ हमलावरों द्वारा पीड़ित के दामाद के सर पर किया गया था धारदार हथियार से हमला।
सर में गंभीर चोट आने पर हमले में घायल व्यक्ति को उपचार हेतु झांसी अस्पताल में कराया गया है भर्ती ।
वहीं गांव आकर पीड़ित पक्ष से पुनः कर रहा था हमलावर झगड़ा।
झगड़ा देख पीड़ित ने 112 नं0- पुलिस को फोन कर दिया सूचना।
सूचना पाकर सुभाष चौकी प्रभारी ने पीड़ितों पर दिखाया रोब , बनाया बन्धक।
पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर पक्ष से 50000 रूपए ऐंठने के बाद चौकी से पकड़े गए हमलावर को चौकी से किया फरार।
वहीं पीड़ित का कहना है कि रूपये के लालच में सुभाष पुलिस चौकी प्रभारी व एक अन्य पुलिस कर्मी ने रात्रि भर पट्टे व डण्डों से किया प्रहार।
पीड़ित का कहना है कि जब तक सुभाष पुलिस चौकी प्रभारी को 20000, रूपया नहीं मिला तब तक बेगुनाहों पर बरसते रहे पट्टा ।
इतना ही नहीं, पीड़ितों को सजा देने के बाद भी पीड़ितों की नहीं कराया गया मेडिकल परीक्षण और 24 घंटे के बाद किया गया धारा 151मे चालान।
दर दर गुहार लगाने के बाद न्याय न मिलने पर पीड़ित पक्ष पहुंचा न्यायालय की शरण।
इस तरह रहती है महोबा की सुभाष पुलिस चौकी अक्सर हमेशा सुर्खियां बटोरने में।

0 Response to "पुलिस के कारनामें की पीड़ित ने खोला कई राज"
एक टिप्पणी भेजें