भयानक बाढ़ आने से संपूर्ण नगर के मिल रोड का हाल बेहाल
प्रशासन द्वारा रेड अलर्ट करना चाहिए था पर इसकी सूचना संपूर्ण नगर वासी को नहीं दी गई जिसके फल स्वरुप भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है
8 जुलाई की शाम 4:00 बजे लखीमपुर जनपद के संपूर्णनगर मिलरोड पर पानी इतना तेज आया देखते ही देखते लोगों के घरों के अंदर पानी जाने लगा कई लोगों के तो तीन छप्पर तक बह गया और वह मुश्किल से जान बचाकर ऊंचे स्थानों पर अपनी जान को बचाकर भूखे प्यासे बैठे हुए शासन प्रशासन लोगों को राहत देना तो दूर हाल जानने की भी कोशिश नहीं की ।
रास्ता बंद होने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।
मिल रोड पर 4 से 5 फीट तेज बहाव के साथ बहने लगा इस बहाव में शाम को 7:00 बजे लगभग एक चीनी मिल का कर्मचारी जिनका नाम परशुराम वह बहाव मे बह गया और बहकर के एक अमरूद के पेड़ को पकड़ के लगभग तीन-चार घंटे बैठा रहा शासन प्रशासन उसको बचाने में नाकाम रहे क्योंकि तेज बहाव के कारण सभी आधे रास्ते से ही आकर वापस लौट जा रहे थे किंतु वृंदावन गांव के दो व्यक्ति धर्मपाल और काश्मीर ने अपनी जान जोखिम में डाल करके उसकी जान बचाई 2 दिन हो गए हैंअभी भी मिल रोड का बुरा हाल है क्योंकि 2 दिन से बिजली भी नहीं आ रही है मिल रोड पर और बिजली ना आने की वजह से पूरा मिल रोड अंधेरे में बिताने पर मजबूर है क्योंकि बिजली ना होने की वजह से जिन घरों के इनवर्टर भी डाउन हो चुके हैं मोबाइल भी डाउन हो चुके हैं जिसकी वजह से एक दूसरे से काफी लोगों का संपर्क नहीं हो पा रहा काफी दिक्कतें हो रही हैं । मोबाइल ही एक ऐसा मात्र
साधन है जिसकी वजह से सारे काम हो रहे हैं वह भी डाउन हो चुके हैं मिल रोड पर सभी घरों में
पानी और बिजली की संकट बरकरार है।
कुछ घरों में तो इतना पानी है कि इतनी चिलचिलाती धूप में शुद्ध पानी पीने के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। वहीं शासन प्रशासन की जीरो टाइल नीति फेल होती हुई नजर आरही हैं।
UPN TV संवाददाता गणेश सिंह

0 Response to "भयानक बाढ़ आने से संपूर्ण नगर के मिल रोड का हाल बेहाल"
एक टिप्पणी भेजें