राष्टीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
मुख्य कार्यालय UPN टीवी न्यूज नेटवर्क
बलरामपुर। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंध के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिवस पर संयुक्त जिला चिकित्सालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनपद बलरामपुर ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंध के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया।इस अवसर पर जनपद बलरामपुर के बड़ी संख्या में महासंघ के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और साथ ही उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय मिश्र ने भी रक्तदान किया एवं कहा कि "समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गढ़ अपने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान का कार्यक्रम करें एवं स्वयं रक्तदान करें तो हमारे भारत वर्ष में रक्त की कमी की बजह से किसी की जान नही जायेगी और यह सर्वविदित है रक्तदान महादान। अजय मिश्र ने रक्तदान को लेकर लोगो को जागरूक किया।"इस अवसर पर मीडिया प्रभारी उमानाथ मिश्रा उर्फ अजय क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र दीपक उपाध्याय उर्फ प्रिंस, जिला सचिव मनोज मौर्या, विनोद शुक्ला, अमन उपाध्याय, कुलदीप गुप्ता, प्रिंस श्रीवास्तव, के के यादव, आदि लोग उपस्थिति रहकर रक्तदान किया।


0 Response to "राष्टीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया"
एक टिप्पणी भेजें