बिजली न मिलने पर परेशान मिल रोड व वृनदावन के निवासी, पहुंचे हाईडिल
संपूर्णा नगर विद्युत विभाग के लापरवाही के चलते चरमराई विद्युत व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्र डूबे रहते हैं रात भर अंधेरे में
योगी सरकार के 18 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के वादे को ठेंगा दिखा रहे विधुत विभाग के कर्मचारी
बिजली की मांग करने पर हिटलर शाही रवैया अपनाते है विद्युत विभाग लोग
फोन करने पर नहीं उठता है अधिकारियों का फोन
और कर्मचारी अपना फोन स्विच ऑफ करके रख रहे है
लगातार चार-पांच दिन से बिजली न मिलने पर मिल रोड व वृंदावन के निवासी अंधेरे में सोने पर मजबूर
वहीं बाढ़ आने की वजह से घरों में सांप बिच्छू के आने का भी लगा रहता है डर
पानी बिल्कुल कम होने के बाद भी नहीं मिल पा रहा है बिजली
बिजली न मिलने पर आक्रोशित मिल रोड व वृंदावन के निवासी पहुंचे हाईडिल
सूत्रों की माने तो जेई करते हैं अपनी मनमानी
किसी की भी बात नहीं सुनते हैं अगर सुनते भी हैं तो सुन के टालमटोल कर देते हैं जेई साहब
अब देखना यह है कि हाईडिल पर जाने के बाद भी बिजली मिलती है या नहीं
UPN TV संवाददाता गणेश सिंह

0 Response to "बिजली न मिलने पर परेशान मिल रोड व वृनदावन के निवासी, पहुंचे हाईडिल"
एक टिप्पणी भेजें