छात्रा के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब पुलिस की चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा ब्यवस्था के साथ सभी ने अश्रुपूरित दी विदाई
जनपद फतेहपुर खागा तहसील
खागा (फतेहपुर) बहुचर्चित छात्रा कांड का पुलिस प्रशासन की सुरक्षा ब्यवस्था के साथ मृतका के गांव में 29 सितम्बर 2024 को भारी जनसमूह की उपस्थिति में अन्तिम संस्कार कर दिया गया।
दिनांक 29 सितम्बर 2024 को तहसील क्षेत्र के साहबपुर मजरे अमनी गांव में मृतक छात्रा का अन्तिम संस्कार पुलिस की चुस्त दुरुस्त, सुरक्षा ब्यवस्था व भारी पुलिस बल के साथ शान्ति पूर्ण तरीके से अन्तिम संस्कार कराया गया। जिसमे हुसेनगंज विधानसभा विधायक ऊषा मौर्या फतेहपुर नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य अखिलेश मौर्य शनि मौर्य अनिल मौर्य संजय वर्मा अतुल वर्मा हेमेन्द्र वर्मा आर एन मौर्य कौशल प्रताप मौर्य शनि मौर्यआदि गांव एवं क्षेत्रवासी हजारो की तादात मे शुभचिंतक व गणमान्य नागरिक एवं- रिस्तेदार की उपस्थिति में सभी ने कार्यक्रम का अश्रुपूरित अन्तिम विदाई दिया।
संवाददाता सुशील कुमार

0 Response to "छात्रा के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब पुलिस की चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा ब्यवस्था के साथ सभी ने अश्रुपूरित दी विदाई"
एक टिप्पणी भेजें