-->
सभी प्रखंड कार्यालय परिषर में होगा बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन।

सभी प्रखंड कार्यालय परिषर में होगा बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन।

 


निखिल राज स्टेट मीडिया प्रभारी बिहार /विद्युत विभाग द्वारा शनिवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रक्सौल अंतर्गत विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में बिजली बिल सुधार हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिन लोगों को बिजली बिल से संबंधित समस्या है उक्त शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण पा सकते हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि शिविर के माध्यम से विद्युत उपभोक्ताओं को अपनी बिजली बिल सम्बंधित शिकायतों का निबटारा त्वरित तरीके से मिलेगा। इसको लेकर व्यापक प्रचार प्रसार कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया है। इसके तहत रक्सौल, रामगढ़वा, सगौली, आदापुर, छौडादानो, बनकटवा, घोड़ासहन आदि प्रखंड कार्यालय परिषर में शिविर आयोजित कर आवेदन प्राप्त किये जायेंगे।

0 Response to "सभी प्रखंड कार्यालय परिषर में होगा बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article