-->
इग्नू अध्ययन केन्द्र पर इंडक्शन मीटिंग आयोजित

इग्नू अध्ययन केन्द्र पर इंडक्शन मीटिंग आयोजित

 


विक्की कुमार ब्यूरो चीफ पूर्वी चंपारण

रक्सौल।(UPN) स्थानीय के. सी. टी. सी. महाविद्यालय में इंदिरा गाँधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी अध्ययन केन्द्र 46020 पर सत्र जुलाई 2024 में नामांकित विद्यार्थियों के बीच इंडक्शन मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता केसीटीसी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनीता सिन्हा ने की। इग्नू केन्द्र-46020 के समन्वयक डॉ. इन्द्रभूषण ने इग्नू में नामांकन की लचीली प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी। इंडक्शन मीटिंग में मुख्य अतिथि इग्नू अध्ययन केन्द्र दरभंगा के सहायक निदेशक डॉ. आकाश अवस्थी ने कहा कि इंडक्शन मीटिंग छात्रों को समृद्ध, शैक्षणिक अन्नुभव प्रदान करता है। इग्नू के पाठ्यक्रमों में उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री उपलब्ध होती है। पाठ्यक्रमों में रोजगार, योग्यता व कौशल की जरूरतों को ध्यान में रखा जाता है। मौके पर सह-समन्वयक डॉ. काजल कुमारी सह-समन्वयक प्रवीण कुमार प्रो प्रेम प्रकाश, डॉ. जीछू पासवान, डॉ. जगदीश प्रसाद गुप्ता मो. बद्रे आलम, कुमार अमित, शर्मा प्रसाद, संजीत कुमार, सुनिल कुमार सिन्हा, नीरज कुमार सिंह श्रीकृष्णा प्रसाद राकेश कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।

0 Response to "इग्नू अध्ययन केन्द्र पर इंडक्शन मीटिंग आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article