सनातनी युवा सेवा समिति द्वारा छठ घाट की की गई साफ सफाई
छठ पूजा को लेकर सनातनी युवा सेवा समिति की ओर से वृंदावन के सुतिया नाले के पास छठ घाट की साफ सफाई कराई गई ।
इस वर्ष बाढ़ आने की वजह से छठ घाट पर काफी घास फूस और कबाड़ जम गए थे जिसकी वजह से ग्रामीण एवं सनातनी युवा सेवा समिति के सदस्यों को साफसफाई में काफी मेहनत करनी पड़ी।
समिति के करन पाल, मनोज मौर्य ने बताया छठ महापर्व का आयोजन 7 तारीख की शाम वह 8 तारीख की सुबह किया जाएगा।
इस पर्व को लेकर छठ घाट की साफ सफाई एवं वेदियो की मरम्मत, रंगाई पुताई मुख्य मार्ग से घाट तक प्रकाश और सजावट का काम किया जा रहा है।
साफ सफाई रंगाई पुताई एवं सजावट में सनातनी युवा सेवा समिति के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी श्रमदान किया।
इस दौरान करन पाल, सूरज, नीरज, मनोज मौर्य, राम भगत, संजय पाल, संजय निषाद, डा.अर्जुन लाल, डॉ. गणेश,एवं गांव के लोग मौजूद रहे।
UPN TV
संवाददाता गणेश सिंह

0 Response to "सनातनी युवा सेवा समिति द्वारा छठ घाट की की गई साफ सफाई"
एक टिप्पणी भेजें