-->
पलिया कला खीरी में मुंशिफ कोर्ट का भव्य उदघाटन; भाजपा नेता रवि गुप्ता बोले पलिया जिला बनने की ओर अग्रसर

पलिया कला खीरी में मुंशिफ कोर्ट का भव्य उदघाटन; भाजपा नेता रवि गुप्ता बोले पलिया जिला बनने की ओर अग्रसर



पलिया क्षेत्र वासियों का एक बड़ा सपना पूरा हुआ 

पलिया जिला बनने का रास्ता हुआ साफ

हमने आधी लड़ाई जीती है आधी पलिया जिला बनने तक जारी रहेगी

आज पलिया तहसील में सिविल जज जूनियर डिवीजन (मुंशिफ कोर्ट) का हवन पूजन के बाद विधिवत उद्घाटन हुआ!

 पलिया कोर्ट के प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि पांडे जी एवं बार संघ अध्यक्ष प्रदीप मैंनरो सहित समस्त अधिवक्ताओं ने हवन पूजन कर कोर्ट का उद्घाटन किया उद्घाटन

 सम्मानित पलिया क्षेत्र वासियों रवि गुप्ता ने नवागत जज सब का स्वागत कर जज साहब और बार संघ की पूरी टीम को अंग वस्त्र भेंटकर किया सम्मानित किया!

भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी आधी लड़ाई हमने जीती है पूरी लड़ाई पलिया जिला बनने के बाद ही पूरी होगी जब तक पलिया जिला नहीं बनता तब तक लड़ाई जारी रहेगी!

आशा जताई जा रही है पलिया जिला बनने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है आने वाले समय में पलिया जिला घोषित हो सकता है!

कार्यक्रम में पलिया तहसील के सभी अधिवक्ता ,पत्रकार बंधु व गणमान्य लोग लोग मौजूद रहे।

यूपीएन टीवी से जिला संवाददाता संजय सिंह के साथ मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

0 Response to "पलिया कला खीरी में मुंशिफ कोर्ट का भव्य उदघाटन; भाजपा नेता रवि गुप्ता बोले पलिया जिला बनने की ओर अग्रसर"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article