नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दाहोद जिला कलेक्टर ने बुलाई पत्रकार बैठक।
मंगलवार, 13 मई 2025
Comment
गुजरात के दाहोद में दाहोद जिला कलेक्टर योगेश निर्गुण की अध्यक्षता में मौजूदा देश के हालात को मद्देनजर रखते हुए दाहोद जिला सेवा सदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूदा हालात के चलते युद्ध जैसी परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते मार्गदर्शन सहित चर्चा विचारना की गई उन्होंने बताया कि मानव सर्जित अथवा कुदरती आपदाओं से निपटने के लिए देश के हर नागरिक को जाति धर्म वर्ग से परे होकर हमेशा देश के लिए हर मदद के लिए तैयार रहना चाहिए, इस पत्रकार बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, पुलिस उपाध्यक्ष, सूचना निदेशक, नगर पालिका चीफ, नगर पालिका प्रमुख, प्रांत अधिकारी एवं तहसील लेवल के अधिकारी सभी वर्चुअल माध्यम से इस पत्रकार बैठक में उपस्थित रहे।
दाहोद गुजरात से महेश वर्मा की रिपोर्ट

0 Response to "नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दाहोद जिला कलेक्टर ने बुलाई पत्रकार बैठक।"
एक टिप्पणी भेजें