-->
धौरहरा बैंक बीसी संचालक से 4 लाख की लूट का खुलासा। पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक अभी भी फरार।

धौरहरा बैंक बीसी संचालक से 4 लाख की लूट का खुलासा। पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक अभी भी फरार।


रिपोर्ट- स्थानीय संपादक मोहम्मद इलियास 

धौरहरा खीरी। कोतवाली धौरहरा क्षेत्र में बैंक बीसी संचालक से हुई चार लाख रुपए की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश अभी भी फरार है। घटना मंगलवार को हुई थी। बीसी संचालक अमित कुमार शुक्ला अपने सेंटर पहाड़िया पुर गांव जा रहे थे। रास्ते में तुलसी राम पुरवा के पास बदमाशों ने चाकू मारकर उनसे चार लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया था । एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर पुलिस की छह टीमें गठित की गई। एएसपी पवन गौतम और सीओ शमसेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा और निरीक्षक अपराध गंगा प्रसाद ने मामले की जांच शुरू की। स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रकाश यादव भी अपनी सर्विलांस टीम के साथ जुटे। मोबाइल लोकेशन, सीसी टीवी फुटेज और अन्य सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 2 लाख 15 हजार रुपए नगद बरामद किए हैं। इसके अलावा ट्रांजेक्शन मशीन, ग्राहकों की पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक, बैग, मोटर साइकिल और 12 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। सीओ शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

0 Response to "धौरहरा बैंक बीसी संचालक से 4 लाख की लूट का खुलासा। पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक अभी भी फरार।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article