उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परेवा अंचल चिरैया के स्कूल में किया गया खेल का आयोजन
UPN TV से शिवमंगल साह
दिनांक 22.7.2025. को CRC परेवा सह U.H.S.+2 विद्यालय परेवा अंचल चिरैया में मशाल खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत संकुल स्तरीय खेल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार पाठक के द्वारा किया गया। विभिन्न खेलो जैसे ऊंची कूद में क्रमशः अंजली कुमारी, काजल कुमारी और अफरीना खातून ने अंडर (14) फोर्टीन में प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त की। हॉकी में क्रमशः अनुराग कुमार, आदित्य कुमार और रविरंजन कुमार ने प्रथम, द्विती, और तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथले टिक्स (रानीज) में अंडर (16.) सिक्सटीन में छात्राओं में निधी कुमारी, अंजली कुमारी और सगुप्ता नूर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छलांग में अनुराग कुमार, रविरंजन कुमार, और हरिकिशन कुमार ने अंडर सिक्सटीन में क्रमशः प्रथम,द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुबोध कुमार पाठक प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस खेल का आयोजन संकूल, प्रखंड , उसके बाद जिला स्तर पर कराया जाएगा। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, तथा शिक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
0 Response to "उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परेवा अंचल चिरैया के स्कूल में किया गया खेल का आयोजन "
एक टिप्पणी भेजें