प्रतापगढ़ में 1 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद, जौनपुर-प्रतापगढ़ के 5 तस्कर गिरफ्तार ।
सोमवार, 8 जून 2026
Comment
रिपोर्ट अनिल यादव
प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये कीमत की 200 ग्राम MD ड्रग्स पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तस्करी में इस्तेमाल हो रही कार और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की गई है।मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत 7/8 जून की रात सैफाबाद-मुरैनी मार्ग पर वाहन चेकिंग चल रही थी।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया और स्पेशल टीम प्रभारी विजेन्द्र सिंह ने संदिग्ध कार-बाइक को रोका। तलाशी में कार और बाइक से 202.31 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई।

0 Response to "प्रतापगढ़ में 1 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद, जौनपुर-प्रतापगढ़ के 5 तस्कर गिरफ्तार ।"
एक टिप्पणी भेजें