धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों की जीत का जश्न, कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च
एटा जिले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की बड़ी जीत को शहर की कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को भव्य विजय दिवस मशाल जलूस निकाला और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनीत पाराशर एवं पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी के नेतृत्व में यह जलूस कांग्रेस कार्यालय से जीटी रोड, परशुराम चौक और रोडवेज बस स्टैंड होता हुआ निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाए और विजय के रूप में पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान कार्यालय पर छात्रों को मिष्ठान वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गई
इस मौके पर अरुणेश गुप्ता, राधाकृष्ण गुप्ता, आदर्श मिश्रा डैनी, रणधीर सिंह दीपू एडवोकेट, तारा राजपूत, नीलमा राज, दिनेश यादव, नैना शर्मा, नेमा दिवाकर, ज्योति सोलंकी एडवोकेट, चंद्र कांत गांधी एडवोकेट, सुभाष सागर एडवोकेट, राजपाल वर्मा, सोहन लाल वर्मा,रामरतन बाल्मीकि, पंकज गौतम, जितेंद्र राना, अमित पाराशर, गौरव पाराशर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों की जीत का जश्न, कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च"
एक टिप्पणी भेजें