-->
18 वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल, सेपकटकरा) प्रतियोगिता–2026 का हुआ भव्य समापन

18 वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल, सेपकटकरा) प्रतियोगिता–2026 का हुआ भव्य समापन




एटा। आज दिनांक 25.07.2026 को पुलिस लाइन एटा में जनपद एटा की मेजबानी में आयोजित आगरा जोन की 18 वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल, सेपकटकरा) प्रतियोगिता–2026 का भव्य समापन समारोह बड़े उत्साह एवं खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी एटा श्री अरविंद सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एटा श्री अरविंद सिंह द्वारा उत्साहवर्धन हेतु प्रेरणादायी संबोधन दिया गया तथा कहा गया कि —

“खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। पुलिस बल जैसे अनुशासित संगठन में खेलकूद मानसिक दृढ़ता एवं सामूहिकता की भावना को सशक्त बनाता है।”

प्रतियोगिता में आगरा जोन के जनपदों— आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज एवं एटा की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे 

🏆 वॉलीबॉल प्रतियोगिता :

महिला वर्ग

विजेता टीम – फिरोजाबाद

उप विजेता टीम – अलीगढ़ 

पुरुष वर्ग

विजेता टीम – आगरा

उपविजेता टीम – एटा

🥇 सेपकटकरा प्रतियोगिता :

महिला वर्ग डबल्स 

विजेता टीम – हाथरस

उप विजेता टीम - आगरा

महिला वर्ग रेगू

विजेता टीम – एटा

उप विजेता टीम - फिरोजाबाद 

महिला वर्ग क्वाड

विजेता टीम – फिरोजाबाद 

उप विजेता टीम - मथुरा

पुरुष वर्ग डबल्स

विजेता टीम – एटा

उप विजेता टीम - फिरोजाबाद 

पुरुष वर्ग रेगू

विजेता टीम – एटा

उप विजेता टीम - फिरोजाबाद 

पुरुष वर्ग क्वाड

विजेता टीम – एटा

उप विजेता टीम - फिरोजाबाद 

समापन के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा गया कि खेलों से व्यक्ति में प्रतिस्पर्धा, एकता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है, जो पुलिस सेवा में अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारीगण, पुलिसकर्मी, प्रतिभागी खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

0 Response to "18 वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (वॉलीबॉल, सेपकटकरा) प्रतियोगिता–2026 का हुआ भव्य समापन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article