-->
ऑपरेशन रक्षा अभियान के तहत आर.एन. गुरुकुलम स्कूल में बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए गए अधिकार व सुरक्षा उपाय

ऑपरेशन रक्षा अभियान के तहत आर.एन. गुरुकुलम स्कूल में बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए गए अधिकार व सुरक्षा उपाय



हमीरपुर - पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन रक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को कुरारा स्थित आर.एन. गुरुकुलम स्कूल में बाल सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा विभा भारती, सदस्य सनत कुमार श्रीवास्तव व ज्ञानवेंद कुशवाहा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव, चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक शाफवान अहमद व कुलदीप द्विवेदी, मिशन शक्ति कुरारा की प्रभारी उप निरीक्षक अंजली शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन यादव तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

इस दौरान बच्चों को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, बाल तस्करी की रोकथाम, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मिशन शक्ति के तहत छात्राओं की सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सभी अधिकारियों ने बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

UPN TV न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ कपिल देव यादव की रिपोर्ट

0 Response to "ऑपरेशन रक्षा अभियान के तहत आर.एन. गुरुकुलम स्कूल में बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए गए अधिकार व सुरक्षा उपाय"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article