-->
मेला 2026 को लेकर कलियर पुलिस की पहल, पार्षदों और गणमान्य नागरिकों के साथ हुई विचार गोष्ठी

मेला 2026 को लेकर कलियर पुलिस की पहल, पार्षदों और गणमान्य नागरिकों के साथ हुई विचार गोष्ठी

 


सौहार्दपूर्ण माहौल में उर्स संपन्न कराने पर मंथन, पुलिस-जन सहयोग मजबूत करने की अपील

रिपोर्ट :- असलम खान हरिद्वार

पिरान कलियर, हरिद्वार। आगामी उर्स मेला 2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पिरान कलियर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर कमल मोहन भंडारी की अध्यक्षता में कलियर नगर पंचायत क्षेत्र के पार्षदों, संभ्रांत नागरिकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान आगामी उर्स मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, जायरीनों की सुविधाओं तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी लोगों से अपील की कि उर्स मेले को शांतिपूर्ण एवं निर्विवाद रूप से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से उर्स मेले को लेकर अपेक्षित सुझाव भी लिए गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को भरोसा दिलाया कि उर्स मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर पूरा सहयोग किया जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने कहा कि उर्स मेले के दौरान आने वाले जायरीनों की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

गोष्ठी में व0उ0नि0 राजेश बिष्ट सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल को आगामी उर्स मेले की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

0 Response to "मेला 2026 को लेकर कलियर पुलिस की पहल, पार्षदों और गणमान्य नागरिकों के साथ हुई विचार गोष्ठी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article