नगला बरी गांव के मुख्य मार्ग की हालत नाजुक संक्रमांक रोगों से ग्रामीड भयभीत
एटा जिले के निधौली कलां ब्लॉक का नगला बरी गांव इन दिनों बदहाल रास्तों और जलभराव की समस्या से जूझ रहा है।गांव में बारिश के बाद रास्तों पर कीचड़ और पानी जमा हो जाने से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है।हालात ऐसे हैं कि गांव के लोग ही नहीं, बल्कि स्कूली नौनिहाल भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर हैं।कई जगह रास्ते इतने खराब हैं कि पैदल निकलना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क और जलनिकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।एक ओर प्रदेश सरकार गांव-गांव विकास पहुंचाने के दावे कर रही है, तो वहीं नगला बरी जैसे गांवों की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या का जिलाधिकारी अरविंद सिंह जी संज्ञान लेते हैं और कब तक गांव को कीचड़ और जलभराव से निजात मिलती है। रवि कुशवाहा ने बताया पिछले समय ग्राम प्रधान और सचिव की शिकायत विकास खंड कार्यालय एवं जिला जिला मुख्यालय को अवगत कराया गया था जिस पर जांच करने के लिए टीमें जिसमें ग्राम प्रधान के भाई और उनके परिजनों ने सिग्नेचर कर कर संतोषजनक जवाब देकर मामले को निपटारा कर दिया मगर हालत इतनी गंभीर हैं कि स्थानीय लोग बेहद परेशान बने हुए हैं
मामला संज्ञान में है गांव की सड़क हालत गंभीर है और उन पर काम करने की कार्यवाही चल रही है जल भराव और सड़क की स्थिति कुछ समय में सामान आ जाएगी
0 Response to "नगला बरी गांव के मुख्य मार्ग की हालत नाजुक संक्रमांक रोगों से ग्रामीड भयभीत"
एक टिप्पणी भेजें