-->
पिरान कलियर: दरगाह के गेट पर भिक्षावृत्ति से जायरीनों को परेशानी, जबरन पैसे मांगने की शिकायत

पिरान कलियर: दरगाह के गेट पर भिक्षावृत्ति से जायरीनों को परेशानी, जबरन पैसे मांगने की शिकायत


रिपोर्ट :- गुलफान हरिद्वार

पिरान कलियर। कलियर दरगाह में आने वाले जायरीनों को इन दिनों गेट के आसपास भिक्षा मांगने वालों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जायरीनों का आरोप है कि दरगाह के प्रवेश द्वार के आसपास कुछ महिलाएं पैसे मांगने के दौरान जबरदस्ती करती हैं और पैसा नहीं देने पर अभद्र व्यवहार करने से भी बाज नहीं आती है।

जायरीनों का कहना है कि परिवार के साथ दरगाह पहुंचने पर गेट पर ही कई महिलाए उन्हें घेर लेते हैं और लगातार पैसे देने के लिए दबाव बनाया जाता है। कई बार छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ आने वाले जायरीन भी इस स्थिति से असहज महसूस करते हैं। उनका कहना है कि श्रद्धा और आस्था के साथ दरगाह पहुंचने वाले लोगों को इस तरह परेशान किया जाना उचित नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भिक्षा मांगने पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन यदि किसी जायरीन की इच्छा पैसे देने की नहीं है तो उस पर दबाव या अभद्रता नहीं होनी चाहिए। लोगों ने दरगाह प्रशासन से मांग की है कि प्रवेश द्वार पर निगरानी बढ़ाई जाए और जायरीनों के साथ जबरन वसूली जैसी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या को लेकर क्या कदम उठाता है, ताकि देश-विदेश से आने वाले जायरीनों को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिल सके।

0 Response to "पिरान कलियर: दरगाह के गेट पर भिक्षावृत्ति से जायरीनों को परेशानी, जबरन पैसे मांगने की शिकायत"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article