![मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों की शपथ ग्रहण हुआ संपन्न मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों की शपथ ग्रहण हुआ संपन्न](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjFipI5smO0xphguyHH06z9FiNdaFd-9MxRcRtpsduBl5QBf_TK-Q8PB-9snXn-vW1U5v3Ymckp5JktMVzWRvS99P8NvNWCmNe317fYaK3X3NFMYsYM0eHGjM_cpdgzH4pB2SyW6lHkfKxG7dcYWjpVeuwVOkpZWy6z9b5oSjuG_bXZxvDuZ0ZnuXb3Hrc/s320/IMG-20230628-WA0005.jpg)
मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों की शपथ ग्रहण हुआ संपन्न
ब्यूरो चीफ पश्चिमी चंपारण
योगापट्टी के मच्छरगावा नगर पंचायत की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद अश्वनी कुमार ने मंगलवार को प्रखंड परिसर स्थित नगर पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण होने के बाद उनसे मिलने के लिए जदयु के प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर के नेताओं का मिलने का सिलसिला घंटो जारी रहा इस दौरान जदयू के बिहार प्रदेश के महासचिव रतन सिंह पटेल और पूर्व विधायक सह प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह ने नगर पंचायत मच्छरगावा के मुख्य पार्षद अश्वनी कुमार से मिले और नगर पंचायत मच्छरगावा के विकास के लिए तत्परता से काम करते हुए एक उदाहरण पेश करने की सलाह दी इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने कहा कि नवगठित नगर पंचायत मच्छर गांवा का सौभाग्य है कि उसे नव युक्त जनप्रतिनिधि मिला इस मुलाकात के दौरान पूर्व प्रमुख रविकांत चौरसिया लोरिया के पूर्व मुखिया संजय कुमार पूर्व पैक्स अध्यक्ष धीरज सिंह जनार्दन पांडे सहित सभी लोगों ने मुख्य पार्षद अश्वनी कुमार को जनता के भरोसे पर खरा उतरने की सलाह दी उसके बाद 15 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई सबसे पहले मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का शपथ ग्रहण कराया गया उसके बाद मच्छरगावा 15 वार्ड पार्षद को शपथ दिलाई गई सभी नवनिर्वाचित नगर परिषद सदस्यों को जिला राजस्व अधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता बेबी कुमारी द्वारा शपथ दिलाया गया शपथ ग्रहण के उपरांत जिला राजस्व पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता बेबी कुमारी ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग मछरगावा नगर पंचायत के विकास के लिए कार्य करें सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत मुख्य पार्षद अश्वनी कुमार ने बताया कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता नगर पंचायत का विकास करना वही मुख्य पार्षद चुन्नी देवी हम लोग मिलजुलकर नगर पंचायत के विकास के लिए कार्य करेंगे आने वाले समय में मछरगावा की हर एक मोहल्ले में विकास कार्य चलाकर नगर पंचायत को स्वच्छ सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद वार्ड सदस्य धर्मनाथ कुमार कुंदन कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
0 Response to "मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों की शपथ ग्रहण हुआ संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें