-->
21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,बगहा तथा नेपाल एपीएफ के बीच कमांडेंट स्तरीय काउंटर पार्ट मीटिंग ।

21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,बगहा तथा नेपाल एपीएफ के बीच कमांडेंट स्तरीय काउंटर पार्ट मीटिंग ।

 



वाल्मीकि नगर से कृष्णा कुमार ब्लोक रिपोर्ट / जिला पश्चिम चंपारण/ बिहार।



भारत नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 21वीं वाहिनी तथा नेपाल के एपीएफ के बीच रामपुरवा राजकीय विद्यालय में मैत्रीपूर्ण वाॅलीबाल रोमांचकारी मैच खेला गया,इस दौरान रामपुरवा गांव के काफी संख्या में लोगो ने मैच का लुफ्त उठाया,नेपाल एपीएफ ने इस मैच को 2/1 से जीत लिया,मैच के बाद 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल तथा नवल परासी व चितवन के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक सीमा चौकी रामपुरवा कैंप में हुई। जिसकी अध्यक्षता एसएसबी 21वी वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रकाश ने किया। बैठक में कहा गया है कि भारत – नेपाल में मैत्री संबंध बना रहेगा। साथ में दोनों देशों के अधिकारी मिलकर तस्करी, मानव तस्करी, शराब तस्करी, मानव व्यापार,सुरक्षा, नक्सल विरोधी, नारकोटिक्स वन उत्पाद, वन जीव उत्पाद, बाढ़ आपदा और अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए तथा इसे रोकने के लिए दोनों देशों के तरफ से प्रयास होनी चाहिए। सीमा पर अपराधियों को रोकने के लिए सूचना साझा कर आदान प्रदान करें। अगर कोई भी संदेह के घेरे में आ रहा है। तो उसे तुरंत पकड़ कर पूछताछ किया जाए। ताकि वैसे अपराधियों पर नकेल कसा जा सके। इस बैठक के दौरान नेपाल व भारत के बिच मेत्री पूर्ण खेल का आयोजन को लेकर चर्चा किया गया। तथा बैठक में आगे कहा गया है कि वैसे लोगों पर भी नजर रखना है।जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं। बैठक में नकेल कसने के लिए कोई रणनीति बनाई गई है। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियो आपसी सहयोग साथ आपसी तालमेल बनाए रखेंगे। भारत-नेपाल के बीच सदियों से पुरानी संस्कृति साझेदारी है। हमें इसे वर्तमान में और अधिक मजबूत एवं प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एसएसबी की ओर से कमांडेंट श्री प्रकाश, कमांडेंट, 21वीं वाहिनी बगहा, श्री अच्युत सिंह,द्वितीय कमान अधिकारी, 65वीं वाहिनी, श्री प्रदीप कुमार मेधी, उप कमांडेंट 44वीं वाहिनी नरकटियागंज, सहायक कमांडेंट ऋषिकेश चवन "ई"समवाय रामपुरवा ,सहायक कमांडेंट श्री जयंत बोरा "बी" समवाय ,गंडक बैराज 21वीं वाहिनी तथा अन्य सीमा चौकी प्रभारी 

एपीएफ नेपाल से श्री धीरेन्द्र राज, एसपी 26वीं वाहिनी, श्री धनबहादुर बोरा,डिप्टी एसपी 17वीं वाहिनी एपीएफ नेपाल, श्री सूरज छेत्री डी एस पी 31वीं समवाय नेपाल एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

0 Response to "21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,बगहा तथा नेपाल एपीएफ के बीच कमांडेंट स्तरीय काउंटर पार्ट मीटिंग ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article