रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ।
आशीष मिडिया प्रभारी, पश्चिमी चम्पारण, बिहार।
आज बेतिया में स्व श्री रमेश चंद्र अग्रवाल के 79वें जन्मदिन के अवसर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ उसका उद्घाटन डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस जयकांत ने किया।
उन्होंने कहा रक्तदान करना जहां एक तरफ पूरी तरह सुरक्षित है, वहीं इससे आप न किसी की जान बचा सकते हैं, बल्कि अपने शरीर को भी कई बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। ब्लड डोनेशन से ब्लड प्रेशर और वजन दोनों नियंत्रित रहते हैं। वहीं हार्ट से लेकर कैंसर जैसी बीमारियां होने का खतरा भी कम रहता है।
डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने
लौरिया के सुमित,बिट्टू, रवि और भी अन्य समाजसेवी को रक्तदान शिविर में शामिल होने पर आभार पत्र दिया।
वहीं सुमित ने कहा कि रक्तदान महादान है, इसलिए समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए। दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है। कुछ लोग रक्तदान करने से डरते है, जबकि नि:संकोच रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर नगर के समाजसेवियों सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया। सायं तक चले रक्तदान शिविर में करीब 70 यूनिट रक्तदान हुआ।

0 Response to "रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हुआ।"
एक टिप्पणी भेजें