21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,बगहा ने राजकीय उत्कर्मिक माध्यमिक विद्यालय भेड़िहारी में नशा मुक्त अभियान किया।
वाल्मीकि नगर / कृष्णा कुमार /ब्लॉक रिपोर्टर/पश्चिमी चंपारण/बिहार।
21वीं वाहिनी स.सी. ब. बगहा के द्वारा भेड़िहारी में रैली निकाल कर नशा के खिलाफ लोगो को जागरूक किया, इस रैली को 21वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रकाश नेतृत्व किया गया था,स्कूल के बच्चो ने चढ़ बढ़ कर रैली निकला स्लोगन से स्थानीय लोगो को जागरूक किया गया।सभी से रैली के माध्यम से आग्रह किया गया की आप सभी नशे से दूर रहे,नशा बहुत ही खराब होता है।इस रैली के बाद स्थानीय स्कूल राजकीय उत्कर्मिक विद्यालय बच्चो के नाटक,कविता,तथा गणमान्य लोगों के भाषण के द्वारा स्थानीय लोगो को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम एसएसबी गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्कूल के बच्चो के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।डॉक्टर विनय( कृषि विशेषज्ञ) के द्वारा प्रयोग दिखाकर लोगो को नशा से जागरूक किया।तथा नशे से दूर रहने को लोगो से आग्रह किया। स्थानीय स्कूल के बच्चो द्वारा नशा पर नाटक,नौटंकी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसको इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा काफी सराहा गया। प्रकाश, कमाडेंट, 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,बगहा के द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों तथा सभी ग्रामवासियों का स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम को कराने के उद्देश्य से अवगत कराया गया । तथा सभी स्थानीय लोगो को नशा से दूर रहने हेतु आग्रह किया,नशे से नुकसान होने के बारे में बताया।मती लक्ष्मी खत्री ( जन शक्ति फाउंडेशन जी के द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं तथा पुरुषो से नशे के बारे में जागरूक किया। एसएसबी द्वारा मानव चिकित्सा शिविर तथा, पशु चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था,जिनसे स्थानीय लोगो ने दवा प्राप्त किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ इस नशामुक्त कार्यक्रम का समापन किया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित
मुखिया भेड़िहार
मती लक्ष्मी खत्री ( जन शक्ति फाउंडेशन ,डॉ. राकेश कुमार ,पशु चिकित्सक
डॉक्टर संजय कुमार(प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) वाल्मीकिनगर
इस कार्यक्रम में उपस्थित सशस्त्र सीमा बल के अधिकारीगण
प्रकाश, कमाडेंट, 21वीं वाहिनी,
विवेक सिंह डांगी, सहायक कमांडेंट सीमा चौकी प्रभारी, गंडक बैराज,
वंशदीप माजी, सहायक कमांडेंट सीमा चौकी प्रभारी, रामपुरवा उपस्थित रहे।


0 Response to "21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,बगहा ने राजकीय उत्कर्मिक माध्यमिक विद्यालय भेड़िहारी में नशा मुक्त अभियान किया।"
एक टिप्पणी भेजें