-->
स्कूली छात्रों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता हुआ आयोजित

स्कूली छात्रों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता हुआ आयोजित

 




निखिल राज ब्यूरों चीफ रक्सौल/ शहर के एसएभी स्कूल मे सभी कक्षाओं के बच्चों के बीच अपनी स्व-विवेकानुसार चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन उनके बौद्धिक क्षमता को जांचने व परखने हेतु किया गया। जहां विभिन्न कक्षाओं के हजारों अध्ययनरत छात्रों ने स्कूल परिसर के खुले प्रांगण व क्लास रुमों मे बहुत हीं शांति एवं कुशल क्षमताओं के साथ अपने अपने बौद्धिक योग्यताओं अनुसार लक्ष्यों के अनुरूप चित्रकलाएं बना कर स्कूल प्रबंधन के पास जमा कराया। स्वतंत्र रूप व पारदर्शिता के साथ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराने मे स्कूल के प्रधानाचार्य व प्रबंधक साइमन रेक्स एवं अरविंद कुमार सिंह के साथ 

-साथ मंदीप कुमार, अतुल सर्राफ, सुमित कुमार, वंदना कुमारी, प्रीति गुप्ता, श्रुति कुमारी, सलोनी कुमारी, सुधा कुमारी आदि अनन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ हीं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, डिस्ट्रिक्ट 322ई के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया एवं कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन ने भी स्कूल पहुंच कर चित्रकला प्रतियोगिता मे सभी छात्रों का मनोबल व हौसला बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना किया तथा स्कूल प्रबंधन को इस सराहनीय कार्य हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि सभी प्रतियोगी छात्रों के द्वारा बनाए गए चित्रकला को सुरक्षित रखा गया। अतिशीघ्र हीं अलग-अलग कक्षाओं के प्रतियोगी छात्रों मे से सर्वश्रेष्ठ तीन-तीन चित्रकलाओं का चुनाव निर्णायकमंडल टीम द्वारा करते हुए छात्रों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।

0 Response to "स्कूली छात्रों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता हुआ आयोजित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article