-->
लौरिया बगहा एन एच 727मुख्य पथ पर जाम।

लौरिया बगहा एन एच 727मुख्य पथ पर जाम।

 


शुक्रवार दिन के शाम चार घंटा रहा जाम,आवागमन में हुई परेशानी।


लौरिया,आशीष मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।




एचपीसीएल चीनी मिल के द्वारा दूसरा क्षेत्र की आवश्यकता से अधिक चालन काटने से हुई है अव्यवस्था। 

पिछले पंद्रह दिनों से लगातार एन एच पर लग रहा है जाम।

आवागमन में हो रही है परेशानी।

गन्ना लदी टा्लियो से आवागमन बाधित।

शनिवार से लौरिया बगहा मुख्य पथ पर गन्ना लदे टे्कटर टा्लियो से आवागमन बाधित।लोगों को आवागमन में हो रही कठिनाई। लगातार मुख्य सड़क पर जाम रहने से लोगों को काफी कठिनाई हो रही है।

लोगों का कहना है की चीनी मिल के केन विभाग द्वारा खपत से ज्यादा चलान वितरण किया गया है जिससे जाम की समस्या है।

जाम से छोटी बड़ी गाड़ीया रेंगती नजर आ रही है।

सबसे ज्यादा एमरजेंसी सेवा बाधित हो रही है।

लग्न के दिनों में बाराती गाड़ी एवं दुल्हे की गाड़ी घंटो जाम में फंसी रही है गाड़ीयों में बैठे महिलाएं बुजुर्ग व बच्चे काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

वहीं इस संबंध में एचपीसीएल चीनी मिल के प्रशासन के दुरभाष पर संपर्क करने पर बताए की जाम की समस्या देर रात तक समाप्त हो जायेगी।

वहीं थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया की जाम की समस्या हेतु प्रशासन लगातार ड्युटी पर है एचपीसीएल को सड़क पर गाड़ी नहीं लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। खपत से अधिक चालन नहीं काटने हेतु बोला गया है।।

0 Response to "लौरिया बगहा एन एच 727मुख्य पथ पर जाम।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article