बाइक सवार दो झपट्टा गिरोह को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा,बाइक जलाया।
झपटा दल पैदल यात्री का मोबाइल झपटकर भाग रहे थे।
लौरिया,संवादाता प्रिंस, पश्चिमी चम्पारण बिहार।
एनएच 727 के लौरिया बगहा मार्ग में स्थित टोल टैक्स प्लाजा के समीप एक बाइक पर सवार दो झपट्टा युवक एक पैदल जा रहे युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। उस मार्ग में स्थित ग्रामीणों ने उस झपटा मारने वाले दोनों युवकों को खदेड़कर पहले जमकर पिटाई की। इधर जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक सैकड़ों अज्ञात लोगों ने झपटा गिरोह की बाइक में आग लगा दी और देखते ही देखते बाइक धू धू कर जल गई। अक्रोशित लोगों का आक्रोश देखकर पुलिस किसी तरह से दोनों युवकों को भीड़ से अपने कब्जे में लेकर उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज कराई। दोनों युवकों की पहचान योगापटी थाना के बगही गांव के अच्छेलाल मुखिया के पुत्र मुन्ना कुमार और श्रीनगर थानाक्षेत्र के मंगलपुर रखई गांव के मुसाफिर मुखिया के पुत्र नंदकिशोर मुखिया के रुप में हुई है। इस बाबत थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि अभी तक किसका मोबाइल इस झपटा गिरोह के दोनों युवकों ने लूटा था, उनके द्वारा कोई आवेदन थाना में नहीं दिया गया है। हम इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही आवेदन प्राप्त होता है उसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर आगे का कार्य किया जाएगा।


0 Response to "बाइक सवार दो झपट्टा गिरोह को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा,बाइक जलाया।"
एक टिप्पणी भेजें