जलमीनार से जलापूर्ति नही होने से लोगो मे आक्रोश
पुनीत कुमार पाण्डेय
जिला क्राईम ब्यूरो
पश्चिम चम्पारण
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत पुलिस जिला बगहा मे बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना तहत जनजीवन हरियाली को लेकर जगह जगह जलमीनार स्थापित किए गये है।पर
सच तो ये है कि बिहार में लोगों के शुद्ध जल को लेकर हर घर नल का जल मुहैया कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के द्वारा जलजीवन हरियाली योजना के तहत बिहार में लाखों करोड़ों की लागत से जलमिनार बनाया गया। ताकि लोगों को शुद्ध जल आपूर्ति की जा सके। लेकीन इस योजना को लगभाग पूरा भी कर लिया गया है लेकीन इतने लागत से बने जलमीनार से लोगों को जल आपूर्ति नहीं मिल पा रही हैं। शहर से लेकर गांव हर जगह इस योजना के तहत जहां भी जल मीनार या पानी टंकी बयाना गया है। वहा कोई ना कोई समस्या हैं जिसके चलते लोगों को जल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसी कड़ी में बगहा अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्थित जलमीनार से लोगों को डेढ़ माह से अधिक समय से शुद्व पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोग चापाकल या पानी क्रय करके पीने को मजबूर है। जलमीनार में लगा मोटर करीब डेढ से दो माह पूर्व जल गया है। जिसे ठीक कराकर आपूर्ति आरंभ करने की पहल अब नहीं किया जा रहा है। इससे स्थानीय विनोद उपाध्याय, वार्ड पार्षद संजय यादव, रामशीष यादव सुमित कुमार, रोहित कुमार सुसील यादव, अमरेश चौधरी सहित नगर के लोगों में भारी आक्रोश है। बतादें कि नगर के लोगों को शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक अरब से अधिक राशि से जलमीनार का निर्माण किया गया है। दूसरी ओर नगर के तीस से चालीस प्रतिशत के लोगों को कनेक्शन ही नहीं दिया गया है। इसके साथ ही आज भी पाइप के लिकेज से आपूर्ति शतप्रतिशत नहीं मिल रहा है। विभागीय उदासीनता चरम पर है। अधिकारियों से शिकायत करने पर केवल आश्वासन ही दिया जाता है। धरातल पर नहीं हो रहा है। ऐसे मे जलमीनार से शुद्व पेयजल नहीं मिलने पर लोगों में आक्रोश है। इस सम्बंध में शुद्व पेयजल की आपूर्ति करने वाली एजेंसी गणपति कंस्ट्रक्शन के कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि मोटर जल गया है जिसे को ठीक कराने के लिए पटना भेज दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर मोटर ठीक कराते हुए आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वंचित लोगों को भी शीघ्र कनेक्शन दिया जाएगा।

0 Response to "जलमीनार से जलापूर्ति नही होने से लोगो मे आक्रोश "
एक टिप्पणी भेजें