भाजपा के द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा के सांसद धीरज साहू का किया गया पुतला दहन
पुनीत कुमार पाण्डेय
जिला क्राईम ब्यूरो
पश्चिम चम्पारण
पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत पुलिस जिला बगहा मे रविवार को भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला बगहा द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा के सांसद धीरज साहू का पुतला दहन अनुमंडल कार्यालय के सामने जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी के नेतृत्व में किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से बगहा विधायक राम सिंह,वाल्मीकी नगर लोकसभा प्रभारी अखिलेश सिंह,जिला प्रभारी जनार्दन शर्मा योगी, शिवेंदु शिबू,राजेश जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हृदया दुबे, अजया शर्मा राय, सांसद प्रतिनिधि ऋतु जायसवाल,नंदकिशोर राम,सुजीत चौरसिया,अचिंत्य कुमार लल्ला, विजया सिंह,अमरेश श्रीवास्तव, ओम निधि वत्स,प्रमोद राम,जय प्रकाश गुप्ता,सुजीत सिंह,अमित पांडेय,शैलेश दुबे,विजय साहू,रौशन तिवारी,मुकेश द्विवेदी,धनंजय यादव,बलराम मिश्रा,के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
बताते चलें की धीरज साहू जो कांग्रेस पार्टी के नेता हैं साथ ही कांग्रेस पार्टी से लगातार तीसरी बार राज्यसभा के सांसद है।उनके आवास एवम उनके सगे संबंधियों के पास से लगभग 300 करोड़ नगद रुपया बरामद की जा चुकी है जो बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है।कांग्रेस पार्टी और उनके नेता हमेशा भ्रष्टाचार में संलिप्त रहते हैं इनको शर्म नाम की कोई चीज नही है। इन भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए धीरज साहू का पुतला दहन किया गया।

0 Response to "भाजपा के द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा के सांसद धीरज साहू का किया गया पुतला दहन"
एक टिप्पणी भेजें