जिला कार्यक्रम अधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इफतखारुल जामा के सेवानिवृत्त उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
लौरिया, आशीष जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चम्पारण बिहार।
प्रखंड के बीआरसी के सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इफतखारुल जामा के सेवानिवृत्त उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता डीडीओ सुमेनद् श्रीवास्तव ने की जबकी संचालन बीआरपी बीरेंद्र महतो ने की।
कार्यक्रम में डीडीओ सह प्रधानाध्यापक सुमेनद् श्रीवास्तव ने बताया की सेवानिवृत्ति हर कर्मचारी की होती है।जिसका बहाली होता है उसका रिटायरमेंट भी होता है।
सभी वक्ताओं ने श्री जामा के कार्यकाल की भुरी भुरी प्रशंसा करते हुए कहा की वे अपने करतबयनिषठा के साथ सभी सहकर्मी को प्यार एवं सम्मान देते थे।
वहीं शिक्षक संघ के नेता संतोष कुमार यादव ने श्री जामा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में इफतखारुल जामा ने बताया की सबसे ज्यादा सम्मान उन्हें चंपारण में मिला है।अपने तैंतीस साल के सेवा मेंसबको एक साथ लेकर चला है।अपने सम्मान समारोह में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए। कहा की चंपारण के लोग ने मुझे सबसे ज्यादा प्यार दिया है।
मौके पर डीडीओ रामनगर ओबैदुर रहमान बी आरपी बीरेंद्र महतो शंभु प्रसाद अबरार हुसैन लेखापाल संतोष सोनी गुलाब हुसैन रंजीत वर्मा ओमप्रकाश प्रसाद विनय शंकर देव शैलेश राव सुनील तिवारी डाटा आपरेटर श्याम प्रसाद अनवर हुसैन रजनीश महतो बिजेन्द्र पाण्डेय शिक्षा सेवक संघ के अध्यक्ष राकेश राम जीतेन्द्र सागर दीपक रजक सहित अन्य उपस्थित रहे।

0 Response to "जिला कार्यक्रम अधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इफतखारुल जामा के सेवानिवृत्त उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।"
एक टिप्पणी भेजें