-->
वाल्मीकि नगर थाना के पु०अ०नी०मिथलेश कुमार सिंह को दि गई विदाई।

वाल्मीकि नगर थाना के पु०अ०नी०मिथलेश कुमार सिंह को दि गई विदाई।


वाल्मीकि नगर /कृष्णा कुमार/ ब्लॉक रिपोर्टर/ पश्चिम चंपारण/ बिहार।



वाल्मीकि नगर थाने के पु०अ०नी० मिथलेश कुमार सिंह के सेवानिवृत होने के उपरांत वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर समेत वाल्मीकि नगर पुलिस कर्मी के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वाल्मीकि नगर थाना के थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय ने इनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए। कहा कि उनके द्वारा अपने सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक रवैया और अपने कार्य के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य का निष्पादन का प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही सहायक थाना अध्यक्ष महेश कुमार ने इनके साथ किये कार्य के बारे में बताएं तथा उन्होंने कहा कि इनके जैसा ईमानदार और निष्ठा के साथ कार्य का निष्पादन करने वाला अधिकारी की कमी खेलेगी। उन्होंने कहा कि इन का कार्य बहुत ही नेक और सुधीर था। इतना कहते हुए उनके आंखें नम हो गई। सहायक थाना अध्यक्ष महेश कुमार ने इनका उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही साथ थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय के द्वारा पुस्तक भेट भी किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राय, सहायक थाना अध्यक्ष महेश कुमार, पु०अ०नि० अजीत कुमार, पु०अ०नी० जयनंदन कुमार,पु०अ०नी० चितरंजन प्रसाद, पु०अ०नी० शिवाकांत सिंह, पु०अ०नी० सुनील कुमार, राजेदयु के प्रखंड अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा उर्फ लड्डू शर्मा आदि पुलिस बल उपस्थित रहे।

0 Response to "वाल्मीकि नगर थाना के पु०अ०नी०मिथलेश कुमार सिंह को दि गई विदाई।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article