-->
रमोली बेलवा गांव में आग लगने से दो घर जलकर राख और एक 3 वर्षीय बच्चा झुलस कर मरा।

रमोली बेलवा गांव में आग लगने से दो घर जलकर राख और एक 3 वर्षीय बच्चा झुलस कर मरा।

 



लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण बिहार।

लौरिया थानाक्षेत्र के धोबनी पंचायत के बेलवा गांव के वार्ड एक मे खाना बनाते समय अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया।

आग लगने से घर में रखा कपड़ा बर्तन अनाज सहित घर में तीन साल का मासुम सोनु की मौत झुलस जाने से हो गई।

जानकारी के अनुसार बेलवा गांव में देर शाम आग लगने से बेलवा गांव में दो परिवार जिनमें प्रदीप राम एवं सुबाष राम के घर में आग लगी थी।घटना में प्रदीप राम के तीन वर्षीय पुत्र सोनु की दर्दनाक मौत झुलसकर हो गई।

वहीं सोनु अपने मां बाप का एकलौता चिराग था। वहीं मृत सोनु की दोनों बड़ी बहन आग लगने के तुरंत बाद निकल गई थी।सोनु घर में ही रह गया उसके निकलने के पहले भीषण आग लगने से सब कुछ जल कर राख हो गया है।

घटनास्थल पर लौरिया पुलिस दमकल गाड़ी के साथ पहुची ग्रामीणों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

वहीं मासुम की मौत पर पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

परिजनों को लोग ढांढस बंधा रहे हैं।

वहीं प्रदीप राम व उसकी पत्नी सहित पुरे परिवार का रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेजवाने की कागजी कार्रवाई पुरा कर रहे थे।

वहीं मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र राम ने बताया की पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करेंगे तथा तत्काल राहत परिजनों को दी।

0 Response to "रमोली बेलवा गांव में आग लगने से दो घर जलकर राख और एक 3 वर्षीय बच्चा झुलस कर मरा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article