![4 लाख से अधिक के जाली नोट एवं चरस के साथ 4 गिरफ्तार 4 लाख से अधिक के जाली नोट एवं चरस के साथ 4 गिरफ्तार](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhfMZkKOheyjVRxLIL9QOk4XwuIzBPAdc2K0E4j853TRgAugRBE-52ie967zAztGctXR1PQvf5yv5lNufWOZ624wcdYA67eRj3Kv1k23Z-CmvVNSRGfiNE4JJk7sibbh0iQx3R3lbeOKLP9JI9ldwe5EW9WOI2aie75FZLNpe9b_6WLmFFPEpvjzzjCui8/s320/IMG-20240203-WA0186.jpg)
4 लाख से अधिक के जाली नोट एवं चरस के साथ 4 गिरफ्तार
निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण / भारत-नेपाल सीमा पर तैनात रक्सौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 लाख रुपए से अधिक के जाली नोट एवं मादक पदार्थ चरस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी कांतेश मिश्रा ने जानकारी दी। मिली जानकारी के मुताबिक 4 लाख 13 हजार 8 सौ के जाली नोट एवं 1 किलो 20 ग्राम चरस बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी सिवान जिला के निवासी हैं। जिनकी पहचान मो. यूसुफ, सूरज कुमार गिरि, रवि कुमार एवं नीरज कुमार के रूप में हुई है। उक्त छापेमारी डीएसपी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सब इंस्पेक्टर एकता सागर भी मौजूद रही। उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर शहर के ब्लॉक रोड स्थित एक घर पर छापेमारी की गई, जहां से जाली नोट के साथ नोट बनाने के लिए प्रयुक्त होने वाली सामग्री को भी बरामद किया गया। गौरतलब है कि पुलिस जांच होने के बाद एक बड़े सिंडिकेट की भंडाफोड़ हो सकता है।
0 Response to "4 लाख से अधिक के जाली नोट एवं चरस के साथ 4 गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें