एनएच 727 के दोनों तरफ़ सर्विस लेन पर अतिक्रमण प्रशासन बन मौन
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024
Comment
बगहा। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। कई लोगों ने तो अपनी जान तक गवा दिया है तो कई जिंदगी और मौत के बिच जंग लड़ रहे है। ऐसे में एनएच 727 बगहा व बेतिया मुख्य मार्ग में चौतरवा चौंक पर सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण कर लिया गया है। प्रशासन मौन बना हुआ है। जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती हैं। सर्विस लेन पर ठेला लगकर दुकानदार समान बेचते हैं। इतना ही नहीं सर्विस लेन पर बालू गिट्टी रख कर बेचा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय पुलिस के द्वारा पैसा लेकर बेचवाया जा रहा है। अब ऐसे में पोलिस वाले ही जब कुछ पैसा लेकर यहां दुकान लगाने दे रहे है तो उनका और मनौवाल बड़ रहा है। जिससे वाहनों को बहुत ज्यादा कठिनाइयों का सामान पड़ रहा है। और जाम की समस्या लागतार बनी रहती हैं।
0 Response to "एनएच 727 के दोनों तरफ़ सर्विस लेन पर अतिक्रमण प्रशासन बन मौन"
एक टिप्पणी भेजें