-->
सम्मान समारोह सह विवाह भवन भूमि पूजन का हुआ आयोजन

सम्मान समारोह सह विवाह भवन भूमि पूजन का हुआ आयोजन

 



निखिल राज ब्यूरों चीफ पूर्वी चंपारण बिहार / गोपाल जी साह पार्वती देवी ट्रस्ट की तरफ से निर्माण होने वाले विवाह भवन के का भूमि पूजन तथा जनप्रतिनिधी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा के उपाध्यक्ष साहू भूपाल भारती ने कहा कि भामा शाह के बंसज तेली समाज के गोपाल जी साह तथा उनके परिजनों के तेली समाज का ट्रस्ट बना कर विवाह भवन बनाने का जो संकल्प लिया है, यह ऐतिहासिक पल है। रक्सौल का यह विवाह भवन बिहार का नाम रौशन करेगा। पड़ोसी देश नेपाल के लोगों के लिए यह विवाह भवन आकर्षण का केंद्र रहेगा। उन्होने कहा कि इस ऐतिहासिक अयोजन में भाग लेने के लिए आभार प्रकट करता हूं। भूमि पूजन तथा जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह में काशी प्रसाद साह, अध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, डॉ. अविनाश कुमार, स्वामीनाथ प्रसाद, प्रेम नाथ प्रसाद साहू, बृजलाल साहू, पूर्णिमा भारती सहित अन्य गणमान्य लोग की समारोह में संबोधन हुआ। कार्यकम की अध्यक्षता तथा आगंतुक का स्वागत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अशोक साह ने किया। कार्यकर्म भाग लेने आए 25 से अधिक तैलिक समाज के नेताओं तथा जनप्रतिनिधी का अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ तथा मेमेंटो से सम्मानित किया गया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पशुपति प्रसाद साहू ने किया।

0 Response to "सम्मान समारोह सह विवाह भवन भूमि पूजन का हुआ आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article