लौरिया नगर पंचायत में जाम से मुक्ति हेतु रिंग रोड निर्माण हेतु कवायद तेज।
लौरिया,आशीष,जिला मीडिया प्रभारी पश्चिमी चंपारण,बिहार।
लौरिया विधायक विनय बिहारी ने सदन में लौरिया में आम जनों को जाम से मुक्ति दिलाने व शहर से बाईपास सड़क के निर्माण हेतु विधायक विनय बिहारी द्वारा सदन में पुरजोर ढंग से आवाज उठाई है।
बता दें की रिंग रोड निर्माण कार्य हेतु अभियंताओं की टीम लौरिया जाकर निरीक्षण कर चुकी है।
अगर सब कुछ ठीक रहा तो शीघ्र ही रिंग रोड के निर्माण की सरकार द्वारा आदेश मिलते ही डीपीआर तैयार हो जायेगा और शीघ्र ही रिंग रोड का निर्माण हो जाने से लौरिया वासीयों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
वहीं रिंग रोड निर्माण हेतु मुख्य पार्षद श्रीमती सीता देवी उपमुख्य पार्षद किशोरी देवी तथा पुर्व मुखिया संजय कुमार लड्डू सिंह द्वारा सड़क निर्माण हेतु मांग किया था।जिसमें विधायक विनय बिहारी द्वारा तीन-सदस्यीय अभियंता टीम को निरीक्षण कराया था।
0 Response to "लौरिया नगर पंचायत में जाम से मुक्ति हेतु रिंग रोड निर्माण हेतु कवायद तेज।"
एक टिप्पणी भेजें