-->
डीएम बेतिया ने किया सिसवनिया पंचायत के पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण।

डीएम बेतिया ने किया सिसवनिया पंचायत के पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण।

 



लौरिया,प्रिंस,पश्चिमी चंपारण,बिहार।

2015मे बन कर तैयार पंचायत सरकार भवन खंडहर में तब्दील।

लगभग एक करोड़ की लागत से बन कर हुआ था तैयार।

लोकार्पण नहीं होने से भवन खंडहर में तब्दील।

डीएम ने पंचायत सरकार भवन के निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुखिया कन्हैया कुशवाहा ने सिसवनिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन के संबंध में जिला पदाधिकारी व ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से की थी शिकायत।

नौ साल पहले सिसवनिया पंचायत के बिरती सिसवनिया में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया गया था। परंतु उस भवन का उपयोग नहीं होने से वर्तमान में खंडहर में तब्दील हो गया।जंगल झाड़ी उग गये है।भवन के चौखट खिड़की असमाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया है।

वहीं डीएम को पंचायत सरकार भवन के मरम्मत होने तक बिसुनपुरवा सामुदायिक भवन में तत्काल अन्य आवश्यक कार्य हेतु उपलब्ध कराने की मांग की गई।

वहीं डीएम दिनेश कुमार राय ने विसुनपुरवा पोखरे की सौंदर्यीकरण हेतु भी आवश्यक जानकारी ली।

डीएम के अचानक सिसवनिया पहुंचने पर संबंधित कर्मचारी बेचैन दिखे।

वहीं निरीक्षण के बाद डीएम दिनेश कुमार राय ने सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को ससमय कार्य निष्पादन के निर्देश दिए।साथ ही आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रखें।

मौके पर वरीय उपसमाहर्ता सह बीडीओ एस प्रतीक पंचायत के अन्य कर्मचारी जनप्रतिनिधि व आमजनता उपस्थित रहे

0 Response to "डीएम बेतिया ने किया सिसवनिया पंचायत के पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article